Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से डेंटिस्ट कैंप 17 को - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से डेंटिस्ट कैंप 17 को

सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से डेंटिस्ट कैंप 17 को

0
सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से डेंटिस्ट कैंप 17 को

अजमेर/पुष्कर। सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच अजमेर की मासिक मीटिंग रविवार को तीर्थनगरी पुष्कर राज के गोल्डन हेरीटेज होटल में आयोजित कि गई। मीटिंग के पश्चात महिला सदस्यों के लिए मनोरंजक खेल आयोजित किए गए।

संस्था अध्यक्ष पार्षद सुनीता चौहान ने बताया कि संस्था प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की ओर से प्रतिपादित नारी शिक्षा, उत्थान तथा जागरूकता के रास्ते पर अग्रसर होकर विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए समाजोत्थान में लगी है। सावित्रीबाई फुले माली समाज ही नहीं ​बल्कि सर्वसमाज के लिए आदर्श का केन्द्र हैं।

मासिक मीटिंग में पूर्व में तय किए गए लक्ष्यों की पूर्ति पर चर्चा कर प्राप्त लक्ष्य की समीक्षा के साथ संस्था की ओर से आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इसी माह 17 तारीख को प्रस्तावित डेंटिस्ट कैंप के आयोजन को लेकर शास्त्री नगर स्थित सामुदायिक भवन स्थान तय किया गया। यह कैंप निशुल्क रहेगा तथा इसमें डॉ सार्थक माथुर व डॉ पिंकी सेवाएं देंगे।

मीटिंग के बाद समस्त महिला सदस्यों ने मनोरंजक खेलों तथा राजस्थानी गीतों व भजनों के जरिए नवागंतुक सदस्यों का हौसला बढाया। इस अवसर पर सुमन भाटी, रामकन्या गहलोत, पार्षद बीना टांक, एडवोकेट बबीता टांक, रेखा गहलोत, सरिता चौहान, ममता पालरिया, कविता कच्छावा, रेखा सैनिक, बीना सांखला, सुशीला चौहान, माया चौहान, आशा सांखला, राजकुमारी टाक, रेनू चौहान, बबीता मौर्य, खुशबू सांखला, विजयलक्ष्मी सिसोदिया, सुनीता अजमेरा, ममता चौहान, पूर्व पार्षद बीना टांक, लीला टाक आदि उपस्थित रहीं।