Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जाग्रति मंच ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जाग्रति मंच ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जाग्रति मंच ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

0
सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जाग्रति मंच ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

अजमेर। सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जाग्रति मंच की ओर से रविवार को आदर्श नगर सात पीपली स्थित मनुहार गार्डन में सावन महोत्सव 2023 धूमधाम से मनाया गया।

इस मौक पर लहरिया ड्रेस कोड में महिलाओं ने शिरकत कर देर शाम तक चली विभिन्न मनोरंजक स्पर्धाओं में भाग लेकर आनंद उठाया। मेहंदी प्रतियोगिता में घर से ही मेहंदी रचाकर आने वाली महिलाओं में से निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ का चुनाव किया।

संस्था अध्यक्ष सुनीता चौहान ने बताया कि एकल व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 3 मिनट की समय सीमा में संगीत की धुन पर नृत्य की एक से बढकर एक प्रस्तुति दी। डीजे की धुन पर सभी महिलाओं ने डांस कर लुत्फ उठाया।

सावन क्वीन की थीम सोलह श्रृंगार रखी गई थी। दुल्हन की तरह सज संवर कर आईं 20 से अधिक महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। स्टेज पर केट वाक कर रहीं दुल्हनों का सभी ने तालियों की गडगडाहट कर उत्साहवर्धन किया।

महोत्सव के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सेल्फी पाइंट पर बेस्ट क्लीक करने की होड मची रही। सावन झूला आकर्षण का केन्द्र रहा। झूले में नन्हे राधा कृष्ण को भक्ति भाव से ओत प्रोत होकर झुलाया गया। सहभोेज के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

महोत्सव में ममता चौहान, रामकन्या गहलोत, सुमन भाटी, मंजू अजमेरा, सुशीला चौहान, मधु चौहान, नंदा चौहान, मंजू बलाई, जयश्री शर्मा, सुनीता सैनी, नीतू गहलोत, रेखा गहलोत, राधा शर्मा, आशा सांखला, कविता सैनी, रेनू चौहान, अंजू गहलोत, बबिता टांक, प्रतिभा गहलोत, मधु सैनी, नंदा भाटी, दिशा प्रकाश किशनानी, दृष्टि राय, डा अर्चना, डा रितु शिल्पी, डा अल्का शर्मा, विजयलक्ष्मी सिसोदिया समेत 150 से अधिक महिलाओं ने शिरकत की।