Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चूरू में सहेली के घर 10 कक्षा की छात्रा से गैंगरेप - Sabguru News
होम Breaking चूरू में सहेली के घर 10 कक्षा की छात्रा से गैंगरेप

चूरू में सहेली के घर 10 कक्षा की छात्रा से गैंगरेप

0
चूरू में सहेली के घर 10 कक्षा की छात्रा से गैंगरेप

चूरू। राजस्थान के चूरु जिले में सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के चरला गांव में दसवीं की एक छात्रा के साथ उसकी सहेली के घर में दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार देर रात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। चरला गांव के एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे उसकी पन्द्रह वर्षीय पुत्री को उसकी एक सहेली अपने घर ले गई थी, जहां पहले से ही सेठी और भगवानाराम मौजूद थे। सहेली ने उसकी पुत्री को इनके पास कमरे में छोड़ दिया।

दोनों युवक उसकी पुत्री से दुष्कर्म करने लगे। इसी बीच पड़ोस की एक महिला को शक हो गया। उसने कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया तथा उनको सूचना दी। इसी बीच सहेली को शक हो गया और उसने उनके वहां पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों को भगा दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों और दुष्कर्म में सहयोग करने वाली किशोरी पर धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। जांच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि पीड़ित किशोरी दसवीं कक्षा में पढ़ती है।

उसका मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। जांच अधिकारी ने चरला गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। पुलिस दोनों युवकों की तलाश शुरु कर दी है।