Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जबलपुर : स्कूली छात्रा की अस्मत से खेल रहा था टीचर, अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines जबलपुर : स्कूली छात्रा की अस्मत से खेल रहा था टीचर, अरेस्ट

जबलपुर : स्कूली छात्रा की अस्मत से खेल रहा था टीचर, अरेस्ट

0
जबलपुर : स्कूली छात्रा की अस्मत से खेल रहा था टीचर, अरेस्ट

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र में आज एक स्कूल की छात्रा से दुष्कर्म के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा सुबह शौच के लिए गई थी, तभी उसी को पढ़ाने वाला एक शिक्षक उसे स्कूल ले गया, जहां उसने स्कूल के एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद फरार आरोपी शिक्षक विकास कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीडित छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक उसके साथ जनवरी माह से दुराचार कर रहा था।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुडगवां के निवासी भागचंद्र चक्रवर्ती ने कल अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।