

हम अपने नाखुनो को सूंदर बनाये रखने के लिए क्या क्या नहीं करते, बढ़िया से बढ़िया प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं, ताकि हमरे नाख़ून सूंदर दिखे। परन्तु आपको पता हैं कि नाखून आपकी सेहत की पूरी जानकारी भी देते हैं। तो देखते है नाख़ून शरीर की कौन कौन सी जानकारी देते है।
जल्दी टूटने वाले नाख़ून
जल्दी-जल्दी टूटने वाले नाखूनों से थायरॉयड नामक बीमारी का पता लगता है। नाखूनों में क्रेक हो और रंग भी पीला हो तो यह संभवतः फंगल इंफेक्शन के कारण हो सकता है।
नाखूनों के नीचे गहरे रंग
नाखुनो के निचे गहरा रंग बहुत गंभीर बीमारी का इशारा करता है। यह जिस किसी को भी ह यो जल्द्द परीक्षण एवं जांच करा लेना चाहिए। यह लक्षण त्वचा के घातक कैंसर की जानकारी देता है।
सफेद लाईन नाखून
किसी किसी लोगों के नाखूनों पर सीधी, आड़ी या किसी भी तरह की सफेद लाइन हो तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी होने की जानकारी मिलती है। जिससे कीडनी या लीवर से जुड़ी बीमारी हो सकती हैं। इससे कैंसर की बीमारी की भी जानकारी मिलती है।
सफेद नाखून
अगर किसी के नाखून सफेद हैं या इन पर धब्बे दिखाई दे तो उसे लिवर के रोग होने की संभावना हो सकती है।
कमजोर नाखून
किसी के नाखून जो आसानी से टूट जाते हैं या फिर जिसमें दरार भी दिखाई दे तो इसका मतलब उसको थायराइड की समस्या है।