

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का देशभर में विरोध किया जा रहा है। देश के करीब-करीब सभी राज्यों में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किये जा रहे है। वहीं उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है। धारा 144 लगने के बाद भी विरोध प्रदर्शन कम नहीं हो रहे है। ऐसे में पुलिस बल का प्रयोग कर रही है।
जानकारी में बता दें, यूपी पुलिस ने 3 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया। ये भी राज्य के अलग-अलग जिलों लिए गए। वहीं राज्य के करीब 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।
मायावती ने कहा-हिंसा के लिये कोई जगह नही
शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि विरोध प्रदर्शन या धरने में हिंसा के लिये कोई जगह नही है। मायावती नेअपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और संभल में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा सभ्य समाज के लिए ठीक नही है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने का अधिकार किसी को नही है। किसी भी विरोध प्रदर्शन या धरने में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।
आगे उन्होंने कहा कि हमने हमेशा नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया है। हम शुरू से ही इसका विरोध करते रहे हैं, लेकिन अन्य पार्टियों की तरह हम सार्वजनिक संपत्ति और हिंसा को नष्ट करने में विश्वास नहीं करते हैं।