Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल गांधी को भाषाई तालीम की जरूरत है : मुख्तार अब्बास नकवी - Sabguru News
होम Breaking राहुल गांधी को भाषाई तालीम की जरूरत है : मुख्तार अब्बास नकवी

राहुल गांधी को भाषाई तालीम की जरूरत है : मुख्तार अब्बास नकवी

0
राहुल गांधी को भाषाई तालीम की जरूरत है : मुख्तार अब्बास नकवी

इंदौर। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर आज तंज कसते हुए कहा कि उनको राजनीति की तालीम की जरूरत है।

नकवी ने यहां ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने गांधी के द्वारा बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए एक विवादित बयान से जुड़े प्रश्न पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राहुल गांधी को किसी स्कूल में भेजना चाहिए, जहां वे भाषाई संस्कार और राजनैतिक गरिमा का पालन करना सीख सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने हाथ में कुल्हाड़ी लिए घूमते हैं और मौका मिलते ही अपने ही पैरों पर दे मारते हैं।

नकवी ने हाल ही में राज्य के कुछ अल्पसंख्यक नेताओं द्वारा भाजपा को छोड़ जाने के प्रश्न पर कहा कि उन्हें नहीं पता कि कौन पार्टी छोड़कर गया है, लेकिन पार्टी में आने-जाने के लिए सब पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल लोगों को लगातार गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये देश के इतिहास में पहला ऐसा विरोध प्रदर्शन है, जिसमें सच्चाई नहीं है। दिल्ली विधानसभा के हुए चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी को मिलती निर्णायक बढ़त के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि चुनाव रुझानों पर क्या टिप्पणी करना, नतीजे आने के बाद बात करेंगे।