

मुंबई। महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता एवं पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड का बुधवार को सुबह कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
गायकवाड महाराष्ट्र में मंत्री भी रह चुके हैं। वह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे।
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया गायकवाड का निधन बेहद दुखद है।” उनके देहावसान से कांग्रेस पार्टी और मुझे अपूरणीय क्षति हुई है।
गायकवाड दो बार सांसद और तीन बार विधायक चुने गये। वर्ष 2017 से वर्ष 2020 के बीच वे मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।