Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Senior journalist Shyam Acharya passed away-जयपुर : वरिष्ठ पत्रकार श्याम आचार्य का 81 साल की आयु में निधन - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur जयपुर : वरिष्ठ पत्रकार श्याम आचार्य का 81 साल की आयु में निधन

जयपुर : वरिष्ठ पत्रकार श्याम आचार्य का 81 साल की आयु में निधन

0
जयपुर : वरिष्ठ पत्रकार श्याम आचार्य का 81 साल की आयु में निधन

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में वरिष्ठ पत्रकार श्यामसुंदर आचार्य का लम्बी बीमारी के बाद आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनकी शवयात्रा रविवार सुबह 11:30 बजे द्वारकादास पुरोहित पार्क के पास अग्रवाल फार्म जयपुर से मोक्षधाम महारानी फार्म दुर्गापुरा पहुंचेगी।

आचार्य ने छह दशक तक हिन्दी पत्रकारिता की सेवा की। इस दौरान उन्होंने संवाद समिति हिन्दुस्तान समाचार के अलावा कई राष्ट्रीय और स्थानीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।

उन्होंने अपनी अंतिम सांस यहां साकेत अस्पताल में ली। उनका अंतिम संस्कार रविवार को महारानी फार्म मोक्षधाम पर किया जाएगा। आचार्य के निधन पर पत्रकारों तथा साहित्य से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

गहलोत ने आचार्य के निधन पर जताई संवेदना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ पत्रकार श्याम आचार्य के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि आचार्य ने अपने निष्पक्ष लेखन एवं सटीक टिप्पणियों के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय स्थान हासिल किया।

उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों की आकांक्षाओं और जनसमस्याओं को मुखर आवाज दी। आचार्य के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए गहलोत ने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।