Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 1st September in Indian and World History-सितंबर 01: भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines सितंबर 01: भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

सितंबर 01: भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
सितंबर 01: भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
Life Insurance Corporation of India was founded on September 1,1956
Life Insurance Corporation of India was founded on September 1,1956
Life Insurance Corporation of India was founded on September 1,1956

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1574- सिक्खों के तीसरे गुरु अमरदास का निधन।
1909- प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म हुआ।
1923- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म।
1933- हिन्दी के कवि और गज़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म।
1939- जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत।
1947- भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
1956- भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना।
1956- राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केन्द्र शासित प्रदेश बना।
1962- महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना।
1972- मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया।
1964- इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की स्थापना।
1994- उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
1997- साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एमसी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998 – विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2000- चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
2005- सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
2006- एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मैथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।
2007- फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
2008- डी. सुब्बाराव भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्त।
2009- वाइस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किए गए।