Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 3 September in Indian and World History-सितंबर 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines सितंबर 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

सितंबर 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
सितंबर 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
pandit kishan maharaj was born 3 September 1923
pandit kishan maharaj was born 3 September 1923
pandit kishan maharaj was born 3 September 1923

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1783 – अमरीका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध की समाप्त हुई।
1923 – प्रसिद्ध तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्‍म।
1939 – जर्मनी के पोलैंड पर चढ़ाई करने के दो दिन बाद ब्रिटेन-फ्रांस ने उसके खिलाफ जंग का एलान किया।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
1971 – कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1984- दक्षिण फिलीपीन्स में आए भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 लोगों की मौत और सैकड़ों घायल हुए।
1998 – नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति जताई।
2003 – पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय लिया गया।
2004 – रूसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से एक स्कूल को मुक्त कराया। मुक्त कराने की इस कार्रवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्‍यादातर स्कूली बच्चे थे।
2006 – यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त।
2007 – चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी तथा जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।
2008 – राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय समिति (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।
2014 – भारत और पाकिस्तान में अचानक अाई बाढ़ के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत।