Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on September 5 in Indian and World History-सितंबर 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines सितंबर 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

सितंबर 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
सितंबर 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
dr sarvepalli radhakrishnan was born on 5 september
dr sarvepalli radhakrishnan was born on 5 september
dr sarvepalli radhakrishnan was born on 5 september

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1666- लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गए और आठ लोगों की मौत हो गयी।
1798- फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
1836- सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1839- चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।
1857- फ़्रांसीसी दार्शनिक और गणितज्ञ आगस्ट कान्ट का निधन।
1888- पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म।
1914- ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
1937- स्पेन में गृहयुद्ध की शुरुआत।
1972- ब्लैक सेप्टेम्बर ग्रुप के फिलीस्तीनी आतंकियों ने म्यूनिख ओलंपिक के एथलीट विलेज में घुसकर 11 खिलाडि़यों की हत्या कर दी।
1986- हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी जान की बाजी लगाने वाली नीरजा भनोट की कराची में मौत हो गई।
1991- नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
1997- नोबेल पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन।
2000- नील्जिमालम्बा रूस में अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त होने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
2005- इंडोनेशिया के सुमात्रा में विमान दुर्घटना में सवार 104 लोग और आवासीय 39 लोगों की मौत हो गई।
2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
2014- विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के अनुसार गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गई।