Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सितंबर 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines सितंबर 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

सितंबर 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
सितंबर 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1539 – सिख संप्रदाय के पहले गुरु गुरुनानक देव जी का निधन।
1791- भौतिक विज्ञानी और रसायनशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन।
1792 – फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुयी।
1903 – अमरीकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।
1914 – मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।
1949 – सोवियत संघ ने परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
1955 – ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ।
1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए। 1965 – भारत पाकिस्तान के बीच की संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम हुआ।
1966 – अमरीकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
1979 – जमीयत-ए-इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन।
1980 – ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।
1988 – कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी।
1991 – प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का निधन।
1992 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।
2002 – फ्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।
2007 – ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल का प्रदर्शन किया।
2011- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन।