Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 29 september in Indian and World History-सितंबर 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines सितंबर 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

सितंबर 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
सितंबर 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं...
1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
1789 – अमरीका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
1901 – दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट एनरिको फर्नी का जन्‍म। इन्‍होंने परमाणु रिएक्‍टर बनाया था।
1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ युद्ध की घोषणा की।
1913 – डीजल इंजन का आविष्‍कार करने वाले रुडॉल्‍फ डीजल का निधन।
1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
1927 – अमरीका और मेक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
1932 – अभिनेता, निर्माता-निर्देशक महमूद अली का जन्‍म।
1959 – आरती साहा ने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया।
1962- कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
1970 – मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
2000 – चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मौत।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमरीकी प्रस्ताव पारित किया।
2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
2003 – ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 – विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिकी नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।