

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1687-औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा किले पर कब्जा किया।
1837- हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का जन्म।
1908- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म।
1922- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म।
1947- पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुए।
1955- हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की एक सड़क हादसे में मौत।
1993- महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10 हजार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर।
2001- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव राव सिंधिया का निधन।
2003- प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
2010- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।