Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत - Sabguru News
होम India City News महाराष्ट्र के उल्हासनगर में इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत

0
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर में शुक्रवार की रात पांच-मंजिली इमारत के गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक घटना कल रात करीब 9 बजे उस समय हुई जब पांचवीं मंजिल के एक तरफ के 504 से 104 नबर तक के फ्लैट गिर गए। यहां रहने वाले लोगों को चौथी मंजिल पर लाया गया। हादसे में सात लोगों की दबकर मौत हो गई। करीब 26 साल पुरानी इस इमारत में 29 फ्लैट हैं।

मृतकों की पहचान पुनीत बजूमल पंजवानी (17), दिनेश (40), दीपक (42), मोहिनी (65), कृष्णा इंदुचंद बजाज (24), अमृता (54) और लवली (20) के रूप में की गई है।

इस बीच शहरी विकास मंत्री एवं ठाणे के प्रभारी एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के वारिसों को पांच-पांच लाख रूपए अनुग्रह राशि देगी।