Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कश्मीर में मुठभेड, सात आतंकवादी मारे गए, कईं जवान घायल
होम Headlines कश्मीर में मुठभेड, सात आतंकवादी मारे गए, कईं जवान घायल

कश्मीर में मुठभेड, सात आतंकवादी मारे गए, कईं जवान घायल

0
कश्मीर में मुठभेड, सात आतंकवादी मारे गए, कईं जवान घायल
Seven militants killed, several soldiers injured in two different fierce encounters in Kashmir
Seven militants killed, several soldiers injured in two different fierce encounters in Kashmir

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड की दो विभिन्न घटनाओं में शनिवार सात आतंकवादी मारे गए आैर कईं जवान घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि शोपियां जिले के दरागाद और काचडोरा में आतंकवादियों के छिपे हाेने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों, राज्य पुलिस के विशेष अभियान दस्ते और केन्द्रीय रिजर्व पुुलिस बल(सीअारपीएफ) ने शनिवार रात एक संयुक्त अभियान चलाया। सुरक्षा बल जब उस स्थान की तरफ बढ़ रहे थे तो वहां छिपे अातंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों ने भी इसका करारा जवाब दिया और दोनाें तरफ से रूक रूक कर गोलीबारी होती रही। रात होने के कारण सुरक्षा बलों ने अभियान को रोेक दिया था और सुबह होते ही अभियान फिर शुरू कर दिया।

अांतकवादियों ने इन पर स्वचलित हथियारोंं से गोलीबारी की जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी कार्रवाई की और इस दौरान सात अातंकवादी मारे गए। इस अभियान में कईं सैनिक भी घायल हो गए।

सुरक्षा बलों का अभियान अभी भी जारी है और इस कार्रवाई में एक मकान भी नष्ट हो गया है। मारे गए आतंकवादियों में हिजबुल का एक शीर्ष कमांडर भी है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल दो घायल सैनिकों श्रीकांत तथा हरिओम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य पुलिस महानिदेशक डॉ एस पी वैद्य ने बताया कि मुठभेड अभी भी जारी है और मुठभेड स्थल पर फंसे नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।