Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
seven thai women caught from Massage Parlor in rajkot-राजकोट : मसाज पार्लर से थाईलैंड की सात महिलाएं अरेस्ट - Sabguru News
होम Gujarat राजकोट : मसाज पार्लर से थाईलैंड की सात महिलाएं अरेस्ट

राजकोट : मसाज पार्लर से थाईलैंड की सात महिलाएं अरेस्ट

0
राजकोट : मसाज पार्लर से थाईलैंड की सात महिलाएं अरेस्ट

राजकोट। गुजरात में राजकोट शहर के ए डिवीजन क्षेत्र में एक मसाज पार्लर से शुक्रवार को सात थाईलैंड की महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक सूचना के आधार पर मेकरवन कांम्पलेक्स की दूसरी मंजिल पर पींक वेन्लस्थे एन्ड हेल्थ मसाज पार्लर पर आज अपराह्न छापा मारा गया। इस दौरान वहां आर्थिक लाभ के लिए काम कर रही थाईलैंड की सात महिलाओं और मसाज पार्लर के संचालक सागरभाई विश्वकर्मा (20) को पकड़ लिया गया।

सागरभाई राजकोट के पोपट परा आवास योजना में रहता है। ये महिलाएं पर्यटक वीजा पर और व्यावसायिक वीजा पर थाईलैंड से राजकोट आई हैं और मसाज पार्लर में काम कर रहीं हैं। सातों महिलाओं की उम्र 29 से 44 साल के बीच है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

राजकोट में महिला ने की खुदकुशी

राजकोट शहर के मालविया नगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि मवडी रोड पर नवलनगर शेरी निवासी गिरीशभाई जोशी की पत्नी भावनाबेन (47) ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे बेहोशी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।