Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
seven year old girl gangraped by two in barwani-बड़वानी में सात साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Barwani बड़वानी में सात साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म

बड़वानी में सात साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म

0
बड़वानी में सात साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म
seven year old girl gangraped by two in barwani
seven year old girl gangraped by two in barwani
seven year old girl gangraped by two in barwani

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर तहसील क्षेत्र में 7 वर्षीय बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार को दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डी़ एस़ बघेल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 9 में बीती रात 7 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उसके पड़ोस में निवासरत एक नाबालिग आैर एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

बघेल ने बताया कि रात करीब 12 बजे बालिका घर के बाहर अपने बड़े भाई के साथ सो रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां आए और बालिका का मुंह बंद कर उसे उठा ले गए। उन्होंने घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों के पीछे जाकर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और वापस घर छोड़ गए।

बालिका रक्तस्राव और पीड़ा के चलते रो रही थी। इसके बाद उसके बड़े भाई ने उससे घटनाक्रम पूछा। पीड़िता ने घटनाक्रम बताया और दूर खडे आरोपियों को पहचान लिया। भाई ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आये।

उन्होंने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर सुबह 9 बजे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक आरोपी 15 वर्षीय नाबालिग और दूसरा वयस्क है। उन्होंने कहा कि पीड़ित बालिका को उपचार के लिये अन्यत्र भेजा जा रहा है।