Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
वहशी दरिंदे ने सात साल की लडकी को बनाया हवस का शिकार
होम Headlines वहशी दरिंदे ने सात साल की लडकी को बनाया हवस का शिकार

वहशी दरिंदे ने सात साल की लडकी को बनाया हवस का शिकार

0
वहशी दरिंदे ने सात साल की लडकी को बनाया हवस का शिकार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर के थानगांव इलाके में मानवीय संवेदनाओं को तार तार कर वहशी दरिंदे ने दुकान जा रही सात वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

पुलिस ने बताया कि इलाके में बीती शाम एक मासूम घरेलू सामान लेने घर से निकली थी। वापस आते समय पहले से घात लगाये बैठे पड़ोसी अमर सिंह चौहान ने किशोरी को जबरदस्ती घर के बाहर बने शौचालय में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा।

पुत्री के चीखने की आवाज जब मां के कान में पड़ी तो वह घर के बाहर निकली और उसे ढूढना शुरू किया। इस बीच आरोपी मौका पाकर फरार हो लिया।

पुत्री के रोने की आवाज सुन पीड़िता की मां जब शौंचालय के निकट पहुंची तो अंदर का माजरा देख उसके होश उड़ गए। आनन फानन में पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महेन्द्र प्रताप चौहान ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध पास्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।