Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
severe flooding kills 23 in Malawi-मालावी में बाढ़ के कारण 23 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Headlines मालावी में बाढ़ के कारण 23 लोगों की मौत

मालावी में बाढ़ के कारण 23 लोगों की मौत

0
मालावी में बाढ़ के कारण 23 लोगों की मौत

मास्को। पूर्वी अफ्रीकी देश मालावी में आई भीषण बाढ़ के कारण कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया ने देश के प्राकृतिक संसाधन, ऊर्जा और खनन मंत्रालय के हवाले से शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। मालावी में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

मलावी के गृह एवं सुरक्षा मंत्री ने बताया कि इस बाढ़ के कारण 29 लोग घायल हो गए जबकि 11 अन्य लापता हैं। इसके अलावा बाढ़ के कारण 22 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।