Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सेवाभारती महिला मंडल की सेवाव्रतियों को इम्युनो बूस्टर किट भेंट - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur सेवाभारती महिला मंडल की सेवाव्रतियों को इम्युनो बूस्टर किट भेंट

सेवाभारती महिला मंडल की सेवाव्रतियों को इम्युनो बूस्टर किट भेंट

0
सेवाभारती महिला मंडल की सेवाव्रतियों को इम्युनो बूस्टर किट भेंट

जयपुर। कोरोना वायरस को लेकर उपजे संकट के इस समय में सेवा भारती महिला मंडल से जुडी महिला कार्यकर्ता प्रदेशभर में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों के जरिए कंधे से कंधा मिलाकर काम में जुटी हैं।

ये महिला कार्यकर्ता वंचितों तक भोजन, राशन, मास्क आदि पहुंचाने के अलावा पशु पक्षियों के लिए चारे दाने तथा पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। कोरोना वायरस के जोखिम के बीच पूरे जोश के साथ इन सेवाव्रती महिलाएं आम कोरोना वारियर्स की तरह किसी से पीछे नहीं हैं।

सेवाभारती महिला मंडल क्षेत्रीय प्रमुख राजस्थान अनिल शुक्ला ने बताया कि इन सेवा कार्यों की नेतृत्वकर्ता कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए रोगप्रतिरोधक क्षमतावर्धक विशिष्ट सामग्री का इम्युनो बूस्टर किट उपलब्ध कराया गया है। इस किट में विशिष्ट प्रकार का काढ़ा, दवाएं व च्यवनप्राश जैसी आयुर्वेदिक परम्परागत सामग्री शामिल है।

सेवाव्रती महिला मंडल कार्यकर्ताओं, संघ के पदाधिकारियों आदि के उत्साहवर्धन व सम्मान स्वरूप सभी प्रकार से शुद्धता व सावधानियों के साथ यह इम्यूनो बूस्टर किट जयपुर महानगर में विभिन्न भाग व नगरों में जाकर प्रदान किए गए।

सेवाभारती महिला मंडल जयपुर महानगर संयोजिका प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि इस स्वास्थ्य सुरक्षाकारक व उपयोगी सामग्री से अग्रिम पंक्ति की नेतृत्वकर्ताओं में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस किट के उपलब्ध होने से जयपुर महानगर की महिला मंडल कार्यकर्ताएं बहुत उत्साहित हैं।

सेवाभारती महिला मंडल कार्यकर्ताओं जयपुर महानगर प्रान्त उपाध्यक्ष सुमन बंसल, भाग- 3 सह संयोजिका गीतांजली व सरदार पटेल नगर संयोजिका करुणा सिंगला, बालाजी नगर में जयपुर प्रान्त संयोजिका कृष्णा सैनी व कार्यकर्तागण, भाग-1 सह संयोजिका गीता पुरोहित व महावीर नगर कार्यकर्तागण, भाग-1 सह संयोजिका सोनू खंडेलवाल, पौंड्ररिक नगर सह संयोजिका मधु बजाज, गोविंद नगर पश्चिम संयोजिका मंजू सेन व कार्यकर्तागण, श्री अम्बे नगर संयोजिका आशा शर्मा व कार्यकर्तागण, भाग-2 संयोजिका स्वर्णलता दाधीच व महेश नगर कार्यकर्तागण, गालव नगर संयोजिका ममता गोयल, मालवीय नगर सहसँयोजक रेखा जयपुर प्रान्त प्रतिनिधि सुमित्रा शर्मा, झोंटवाड़ा नगर कार्यकर्तागण व सेवा भारती पदाधिकारी बाबू लाल शर्मा, भाग-1 (जयपुर महानगर) संयोजिका संजनाअग्रवाल सहित जयपुर महानगर के विभिन्न भागों व नगरों की सेवाभारती महिला मंडल कार्यकर्ताओं को इम्युनो बूस्टर किट भेंट किए जा चुके हैं।