Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
sewa gatha gujarati language website application launch - Sabguru News
होम Gujarat Ahmedabad राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘सेवागाथा’ वेबसाइट का गुजराती संस्करण लांच

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘सेवागाथा’ वेबसाइट का गुजराती संस्करण लांच

0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘सेवागाथा’ वेबसाइट का गुजराती संस्करण लांच

अहमदाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की ऑफीशियल वेबसाइट ‘सेवागाथा’ के गुजराती संस्करण की सोमवार को कर्णावती के हेडगेवार भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में विधिवत शुरुआत हुई।

इस मौके पर प्रमुख रुप से संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य, अखिल भारतीय सेवा प्रमुख आदरणीय पराग अभ्यंकर, गुजरात के प्रांत संघचालक डॉ भरत, सौराष्ट्र प्रान्त संघचालक मुकेश मलकान व बहुचर्चित यूट्यूबर एवं अधिवक्ता डीके दुबे का सान्निध्य मिला। देश भर से आई सेवागाथा की संचालक टोली ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र के समक्ष अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। अतिथि परिचय गुजरात प्रांत सेवा प्रमुख जगदीश भाई ने कराया। एडिटर एवं अखिल भारतीय संयोजक विजयलक्ष्मी सिंह ने सेवागाथा वेबसाइट के संदर्भ में जानकारी दी। तंत्रज्ञान टेक्नोलॉजी कंपनी के निदेशक रविंद्रं वारंग ने सेवागाथा की नई वेबसाइट से अवगत कराया।

गुजराती सेवागाथा टोली का परिचय डॉक्टर जनक दवे ने दिया एवं चलचित्र द्वारा सेवागाथा के कार्यों का प्रदर्शन किया गया। संघ का सेवाविभाग क्या कार्य करता है और सेवागाथा वेबसाइट को बनाने के पीछे क्या परिकल्पना रही, इस बारे में अखिल भारतीय सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर ने अपने उद्धबोधन में बताया। मुख्य अतिथि दिलीप दुबे ने समसामयिक विषयों पर विस्तार से उदबोधन दिया।

प्रांत सह कार्यवाह गुजरात प्रांत, सुनील भाई बोरिसा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस तरह संघ के ममतामयी चेहरे को सच्ची कहानियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाए जाने वाली इस यात्रा का सुंदर वर्णन किया गया।