Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रांची के एक अपार्टमेंट में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 7 अरेस्ट - Sabguru News
होम India City News रांची के एक अपार्टमेंट में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 7 अरेस्ट

रांची के एक अपार्टमेंट में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 7 अरेस्ट

0
रांची के एक अपार्टमेंट में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 7 अरेस्ट

रांची। झारखंड की रांची जिला पुलिस ने आरगोड़ा इलाके के एक अपार्टमेंट में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद ने रविवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि अपार्टमेंट में महिला और पुरुष किराएदार बनकर सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इसी आधार पर की गई छापेमारी में सात लोगों को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया गया। इनमें दो लड़कियां और पांच पुरुष शामिल हैं।

विनोद ने बताया कि मौके पर से कई शराब की बोतलें और आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में ये स्वीकार किया है कि वे ये यहां देह व्यापार का धंधा यहां चला रहे थे। वे वॉट्सऐप और इंटरनेट के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचते थे।