Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिहार के गया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 15 अरेस्ट - Sabguru News
होम Bihar बिहार के गया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 15 अरेस्ट

बिहार के गया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 15 अरेस्ट

0
बिहार के गया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 15 अरेस्ट

गया। बिहार में गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की गई। इस दौरान संचालक समेत 15 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में मौके पर से लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

रैकेट और उससे जुड़े हुए ग्राहक में कई सफेदपोश और गया शहर के चिकित्सक भी शामिल हैं। इनकी भी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होटल के अलग-अलग कमरों से सभी को गिरफ्तार किया गया है।

कुमार ने बताया कि कोलकाता से वेश्यावृत्ति कराने के लिए लड़कियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाया जाता था। सभी आरोपितों के खिलाफ बोधगया थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब की आपूर्ति करने के मामले में भी तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।