Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sexual harassment case filed against JVM(P) Godda candidate Pradeep Yadav-गोड्डा से झाविमो प्रत्याशी प्रदीप यादव पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज - Sabguru News
होम Headlines गोड्डा से झाविमो प्रत्याशी प्रदीप यादव पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

गोड्डा से झाविमो प्रत्याशी प्रदीप यादव पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

0
गोड्डा से झाविमो प्रत्याशी प्रदीप यादव पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

देवघर/रांची। झारखंड में गोड्डा संसदीय क्षेत्र से झारखंड विकास मोर्चा प्रत्याशी प्रदीप यादव के खिलाफ उनकी पार्टी के कार्यालय की एक महिला कर्मी यौन शोषणा का मामला दर्ज कराया है।

झाविमो कार्यालय कर्मी ने कल देर रात देवघर महिला थाने में यादव के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने यादव पर उनका पर्स में रखे दो लाख रुपए छीनने का भी आरोप लगया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 अप्रेल 2019 को यादव ने देवघर के एक होटल में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

देवघर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति का पता चल पाएगा।

वहीं, यादव ने इस आरोप को निराधार बताया और कहा कि यह गोड्डा के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दूबे का रचा हुआ षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के लोकसभा चुनाव में दूबे को अपनी हार दिखाई दे रही है। इससे घबराकर वह इस तरह की चाल चल रहे हैं।

झविमो नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि जब यह मामला 20 अप्रेल का है तो मामला 3 मई को क्यों दर्ज करवाया गया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने विधायक ढूल्लू महतो और गिरिडीह के निवर्तमान भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय पर भी ऐसे ही आरोप लगाए थे तब जांच के नाम पर जो हुआ वह जगजाहिर है।

इस बीच झाविमो के महासचिव बंधु तिर्की ने रांची में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री यादव पर लगाये गये आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार के साथ मिलकर कॉर्पोरेट घरानों द्वारा रची गई साजिश है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ऐसे आरोप लगाए जाने का मतलब स्पष्ट है कि यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है।

तिर्की ने कहा कि आरोप लगाने वाली पार्टी की महिला कार्यकर्ता सारथ से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन आकांक्ष पूरी नहीं होते देख उसने यादव पर यह आरोप लगाया है।