Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सुरेंद्रसिंह शेखावत ने एसजी क्लासेस के स्टूडेंट्स को दिलाई भाजपा की सदस्यता - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सुरेंद्रसिंह शेखावत ने एसजी क्लासेस के स्टूडेंट्स को दिलाई भाजपा की सदस्यता

सुरेंद्रसिंह शेखावत ने एसजी क्लासेस के स्टूडेंट्स को दिलाई भाजपा की सदस्यता

0
सुरेंद्रसिंह शेखावत ने एसजी क्लासेस के स्टूडेंट्स को दिलाई भाजपा की सदस्यता

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत अजमेर नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कालू की ढाणी स्थित एसजी क्लासेस कोचिंग के 600 स्टूडेंट्स को भाजपा की सदस्यता दिलाई। विद्यार्थी 8140200200 पर कॉल और एसएमएस कर भाजपा की सदस्य बने।

शेखावत ने बताया कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर स्टूडेंट्स खासे उत्साहित थे। एसजी क्लासेस में उनसे संवाद कर भाजपा की रीति के बारे जानकारी दी। भाजपा से जुड़कर स्टूडेंट्स ने खुद को गौरान्वित महसूस किया।

उन्होंने बताया कि वे अजमेर में 5 हज़ार लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य लेकर सदस्यता अभियान से जुटे हुए हैं। इस लक्ष्य को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। उन्होंने चद्रयान 3 की सफलता के लिए इसरो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि विश्व के पटल पर भारत का नाम नंबर 1 पर लिखा जाएगा।