Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष जन जागरण यात्रा अजमेर पहुंची - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष जन जागरण यात्रा अजमेर पहुंची

शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष जन जागरण यात्रा अजमेर पहुंची

0
शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष जन जागरण यात्रा अजमेर पहुंची

अजमेर। राजस्थान में भारतीय सिंधु सभा न्यास की ओर से अमर शहीद हेमू कालाणी के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर जयपुर से शुरु हुई जन जागरण यात्रा आज अजमेर पहुंची।

अजमेर में वीर सपूत हेमू कालाणी जन जागरण रथयात्रा का जयपुर रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर संत महात्माओं, विभिन्न संगठनों, मातृशक्ति, युवाओं तथा स्कूली बच्चों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा की अगवानी महंत स्वरुपदास उदासीन, महंत हनुमान राम पुष्कर, भाई फतनदास जतोई दरबार, साईं राजूराम सहित विभिन्न संतों ने पुष्पवर्षा के साथ की। रथयात्रा के साथ प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवानी भी चल रहे हैं।

अजमेर में रथयात्रा बोर्ड से अजमेर में प्रवेश कर गाजो बाजों के साथ चली जिसमें सिंधी समाज के युवा एवं महिला की टोलियां दोपहिया वाहन पर सवार रही। साथ ही भारत माता एवं हेमू कालाणी की झांकी भी रथयात्रा में शामिल हैं। रथयात्रा कलेक्ट्रेट चौराहा, सूचना केंद्र, आगरा गेट, नया बाजार, चूड़ी बाजार, गांधी भवन, मदार गेट, डिग्गी चौक, आशागंज, अजयनगर में ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।

17 दिसंबर को जयपुर से रवाना हुई यह रथयात्रा कल सुबह यहां से पाली होते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में जाएगी। उल्लेखनीय है कि सिंधु सभा हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष 17 दिसंबर 2022 से 17 जनवरी 2023 तक मनाया जा रहा है।

संत महात्माओं की अगवानी में निकली विशाल जन जागरण यात्रा

वीर सपूतों व क्रांतिकारियों को सदैव स्मरण करते रहना ही सच्ची देशभक्ति है और वीर सपूत बलिदानी हेमू कालाणी स्वतंत्रता आंदोलन में मात्र 19 वर्ष की आयु में हंसते हंसते फांसी पर चढ गए और हमें आजाद देश में सांस लेने का सौभाग्य मिला है। ऐसे सपूत को श्रृद्धासुमन अर्पित करना व उनके देशभक्ति की भावना से प्रेरणा लेना ही हमारा कर्तव्य है।

यह आशीर्वचन भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान की ओर से वीर सपूत हेमू कालाणी जन्म शताब्दी पर राज्य भर में निकलने वाली जन जागरण रथ यात्रा के अजमेर आगमन पर ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर में महंत स्वरूपदास उदासीन ने प्रकट किए।

रैली संयोजक नरेन्द्र सोनी ने बताया कि रथयात्रा के अजमेर प्रवेश करने पर महंत स्वरूपदास उदासीन ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर, महंत अर्जुनराम श्रीराम विश्वधाम, स्वामी आत्मदास निर्मलधाम, सांई राजूराम प्रेम प्रकाश आश्रम, सांई सोनू उदासीन, भाई फतनदास जतोई दरबार, दादा नारायणदास प्रेम प्रकाश आश्रम, सभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी (जयपुर) राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेश प्रभारी मुकेश लखवाणी गांधीधाम गुजरात, प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी, प्रदेश सह-संयोजक विष्णुदेव सामताणी, मूलचंद बसंताणी साहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

रथयात्रा में मातृशक्ति, युवा व समाजबन्धु दो पहिया व चार पहिया वाहन रैली के रूप में देशभक्ति नारे लगाते हुए साथ चले। रैली में हेमू कालाणी का जीवन परिचय फोल्डर, रंगीन स्टीकर, टोपी, दुपटटा व महामण्डलेश्वर हंसराम साहिब की प्रेरणा से सिन्धु चिन्ह के रंगीन स्टीकर व ध्वज का वितरण किया गया। रैली में एक झांकी हेमू कालाणी व भारत माता की भी साथ चल रही थी। युवा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बुलट वाहन से अगवानी की गई।

सभा में किया गया सम्बोधन

सभा को प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 23 मार्च 2022 को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक अजमेर से जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ किया गया था जो वर्ष भर चलेगा। इसी क्रम में जन जागरण रथयात्रा का आयोजन महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन, प्रेम प्रकाश मण्डाचार्य स्वामी भगत प्रकाश व संत महात्माओं के आशीर्वाद से हो रहा है। सभा न्यास का गठन कर विद्यार्थियों व युवाओं के लिए जयपुर में प्रथम शिक्षा, सेवा व संस्कार के लिए सिन्धु धाम निर्माण के प्रयास कर रही है।

31 मार्च 2023 को भोपाल में होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम –

राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व प्रदेश प्रभारी मुकेश लखवाणी ने कहा कि हेमू कालाणी जन्म शताब्दी के अवसर पर देश भर में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं व वर्ष के समापन अवसर पर 31 मार्च 2023 को भोपाल में राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहनराव भागवत के साथ संत महात्मा व अनेक पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे।

प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने कहा कि रथयात्रा राज्यभर में 17 जनवरी 2023 तक चलेगी व 28 जिलों में 5000 किलोमीटर से अधिक मार्ग तय करेगी। रथयात्रा को समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है।

आभार प्रकट करते हुए सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने कहा कि अजमेर के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुए सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन का अजमेर में स्मारक है। सन 1857 की क्रांति से लेकर 1947 में स्वतंत्रता मिलने तक सिन्ध के बलिदान हुए महापुरूषों में से तीन महापुरूषों की प्रतिमा हेमू कालाणी, राणा रतन सिंह व रूपलो कोल्ही एक साथ स्मारक पर स्थापित हो गई है, स्मारक पर देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मोहन कोटवाणी ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने​ किया व स्वागत भाषण रथ संयोजक नरेन्द्र सोनी ने दिया।

रथयात्रा का भव्य स्वागत

रथयात्रा का अलग अलग व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने स्वागत द्वार लगाकर तथा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। विश्व हिन्दू परिषद, अधिवक्ता परिषद, सिन्धी समाज महासमिति, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत, सिन्धी युवा संगठन, संत कवंरराम मण्डल, सिन्धु समिति अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशाील, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, आदर्श सिन्धी पंचायत आदर्श नगर, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, सिन्धी विकास समिति चंदवरदायी नगर सिन्धु सोसाइटी मदार, झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मण्डल आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा, सिन्धी लेडिज क्लब, जय झूलेलाल सेवा समिति, बी.के. कौल नगर रेल्वे सिन्धु श्री अमरापुर सेवा घर स्वार्णकार समाज, सुधार सभा, पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर, सिन्धी बोली विकास समिति, व्यापारिक संगठन रामगंज, आहता मोहल्ला खारी खुई व्यापारिक संघ, हरीसुन्दर स्वामी सर्वानन्द, मेडीटेटिव स्कूल, अजयनगर, संत कवंरराम विद्यालय, शहीद अविनाश महेश्वरी विद्यालय सहित कई संगठन सम्मिलित थी। विद्यालयों द्वारा बैण्ड वादन कर देशभक्ति का माहौल बना किया।

रैली में विधायक अनिता भदेल, विधायक वासुदेव देवनाणी, उप महापौर नीरज जैन, पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, रमेश सोनी, दीपेन्द्र लालवाणी, रमेश चेलाणी, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवाणी, महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी जिला मंत्री रमेश वलीरामाणी, सुरेश सिन्धी, मनीष गुवालाणी, हरि चंदनाणी, तुलसी सोनी, जीडी वृंदाणी, राम बलवाणी, दिशा किशनानी, पूजा तोलवाणी, मंजू लालवाणी, किशन बालाणी, कमलेश हेमनाणी, कुमार लालवाणी, राम बालाणी, गौरव मीरवाणी, अनिल आसनाणी, देवीदास साजनाणी,प्रकाश जेठरा, मोहन तुलस्यिाणी, किशन केवलाणी, जयकिशन लख्याणी, हरकिशन टेकचंदाणी, भगवान साधवाणी, राम केसवाणी, पुरूषोतम जगवाणी, प्रकाश हिंगोराणी, जयप्रकाश मंघाणी, दीपक निहालाणी,नवीन पारवाणी, कमलेश शर्मा, मोती जेठाणी, मुकेश आहूजा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।