Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Shahid Kapoor calls Kabir Singh full Thriller Movie - कबीर सिंह रोमांच से भरपूर फिल्म: शाहिद कपूर - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood कबीर सिंह रोमांच से भरपूर फिल्म: शाहिद कपूर

कबीर सिंह रोमांच से भरपूर फिल्म: शाहिद कपूर

0
कबीर सिंह रोमांच से भरपूर फिल्म: शाहिद कपूर
Shahid Kapoor calls Kabir Singh full Thriller Movie
Shahid Kapoor calls Kabir Singh full Thriller Movie
Shahid Kapoor calls Kabir Singh full Thriller Movie

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म कबीर सिंह रोमांच से भरपूर फिल्म है। शाहिद कपूर इन दिनों दक्षिण भारतीय फिल्म अर्जुन रेड्डी के रीमेक कबीर सिंह में काम कर रहे हैं।

शाहिद फिल्म कबीर सिंह को लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्‍होंने बताया कि दोनों फिल्‍मों को एक ही निर्देशक संदीप वांगा ने निर्देशित किया है। ऐसे में कमी रहने की गुंजाइश खत्‍म हो जाती है। फिल्‍म कबीर सिंह देखकर दर्शक रोमांच से भर जाएंगे।

शाहिद कपूर अभिनीत फिल्मी ‘कबीर सिंह’ अगले महीने रिलीज होगी। यह तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ आधिकारिक रीमेक है। मूल फिल्म का निर्देशन करने वाले संदीप वांगा ने ही कबीर सिंह भी निर्देशित की है। उन्होंने बताया कि संदीप वांगा कहानी को बेहतर तरीके से समझते हैं। लिहाजा वही निर्देशन के लिए उपयुक्त रहे। साथ ही उन्होंने स्प्ष्ट किया कि यह फिल्म सिर्फ कॉपी पेस्ट नहीं है।

फिल्म में शाहिद कपूर डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। किरदार के लिए शाहिद ने अपना पांच किलो वजन और दाढ़ी भी बढ़ाई है। फिल्म की कहानी पंजाब आधारित है। शाहिद का किरदार पंजाब से दिल्ली में मेडिकल की पढ़ाई करने आता है। अर्जुन रेड्डी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। दोनों फिल्मों की तुलना को लेकर शाहिद परेशान नहीं हैं।

शाहिद का कहना है कि कबीर सिंह मुख्य रुप से हिंदी दर्शकों के लिए है, जिन्होंने मूल फिल्म नहीं देखी है। अर्जुन रेड्डी कल्ट फिल्म है। ऐसे में साउथ और मूल फिल्म को देख चुके दर्शक मेरी फिल्म को देखने ढेरों अपेक्षाओं के साथ आएंगे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।