

रांची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे।
सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय एवं समाजवादी पार्टी नेता किरणमय नंदा के साथ रिम्स पहुंचकर यादव से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।
भाजपा सांसद सिन्हा ने यादव से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजद अध्यक्ष से उनकी मुलाकात राजनीतिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत एवं भावनात्मक है। उन्होंने कहा कि यादव जमीन से जुड़े नेता हैं और उनके परिवार के सदस्य जैसे हैं।
सिन्हा ने कहा कि मुझे यादव से मिलकर इस बात की खुशी है कि उनका आत्मविश्वास पहले से और अधिक बढ़ गया है। राजद अध्यक्ष को शीघ्र ही उच्च न्यायालय और जनता की अदालत से न्यायल मिलेगा क्योंकि लोग आज भी उनके साथ है। उन्होंने यादव के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की।