Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sheila Dikshit takes over charge of Delhi Congress chief - शीला दीक्षित ने संभाला दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार - Sabguru News
होम Delhi शीला दीक्षित ने संभाला दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार

शीला दीक्षित ने संभाला दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार

0
शीला दीक्षित ने संभाला दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार
Sheila Dikshit takes over charge of Delhi Congress chief
Sheila Dikshit takes over charge of Delhi Congress chief
Sheila Dikshit takes over charge of Delhi Congress chief

नयी दिल्ली । दिल्ली कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बुधवार को कहा कि उनका सर्वाधिक जोर राजधानी में पार्टी की स्थिति मजबूत करने पर रहेगा।

दीक्षित ने यहां दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के लिए कोई बातचीत नहीं चल रही है। उन्होंने कहा, “ हम कांग्रेस को उस ऊंचाई पर ले जायेंगे जहां दिल्ली में शासन करने के लिए कोई आैर न पहुंच सके। हमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भरोसा दिलाना है कि हम दिल्ली की लोकसभा सीटें जीतेंगे।”

उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से कहा, “ मैं आपकी सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगी।” गाैरतलब है कि अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से स्वास्थ्य कारणों से हाल ही में इस्तीफा दे दिया था।