
श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला अस्पताल में दो दिन पूर्व एक महिला ने छह बच्चों को जन्म दिया, जिन्हें बचाया नहीं जा सका और सभी बच्चों ने एक एक कर दमतोड दिया।
जिला अस्पताल के मुताबिक शनिवार अपराह्न बड़ौदा कस्बे की मूर्तिबाई माली (23) के छह बच्चे 2 लड़की 4 लड़के हुए थे, जो छठवे माह पूरे होने पर ही प्री मेच्योर थे। जिनका जन्म के बाद वजन 380 ग्राम से लेकर 780 ग्राम के बीच था जो बेहद कम था, जिसमे अंग पूरी तरह नही बन पाते हैं। बच्चो को डॉक्टरों की देखरेख में गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया था, लेकिन एक एक कर सभी ने दमतोड दिया।
बीती रात आखरी बच्चे की भी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बच्चों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।