Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शिया धर्मगुरू डॉ कल्बे सादिक का निधन - Sabguru News
होम India City News शिया धर्मगुरू डॉ कल्बे सादिक का निधन

शिया धर्मगुरू डॉ कल्बे सादिक का निधन

0
शिया धर्मगुरू डॉ कल्बे सादिक का निधन

लखनऊ। शिया धर्मगुरू और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ कल्बे सादिक का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह करीब 83 वर्ष के थे।

डा सादिक के पुत्र सिब्तैन नूरी ने कहा कि अब्बा का इंतकाल हो गया है। रात करीब दस बजे एरा हॉस्पिटल में उन्होने अंतिम सांस ली। वह पिछले करीब डेढ़ महीने से भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें पिछली 17 नवम्बर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

डा सादिक कैंसर से ग्रसित थे। पिछले दिनों उन्हे निमोनिया हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मगुरू के निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिवगंत आत्मा की शांति की कामना के साथ शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

दुनिया में अपनी उदारवादी छवि के लिए माने जाने वाले डॉ. सादिक ताउम्र निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए काम करते रहे। बुधवार को चौक स्थित इमामबाड़ा गुफरमाब में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।