

टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी शिखर धवन मैदान से भी बाहर भी मस्ती करने में कोई कमी नहीं छोड़ते। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। अब हाल ही में सड़क पर बच्चो के साथ मस्ती करते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, “रविवार की शुरुआत करने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता। प्यार फैलाकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। यह वो सबसे शानदार तौहफा है जो आप किसी को दे सकते है। इस बच्चे की मुस्कान और इसका कैरेकटर मुझे काफी पसंद आया। ईश्वर की कृपा बनी रहे इसपर।“
आप देख सकते है कि वह सड़क किनारे खड़े एक छोटे बच्चे को देखकर कार का शीशा नीचे करते हैं और फिर बच्चे को फ्लाइंग किस करना सिखाते हैं। बच्चा भी उनके ही स्टाइल में फ्लाइंग किस करता है। धवन की इस पोस्ट को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।