Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ अजमेर जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ ग्रहण - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ अजमेर जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ ग्रहण

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ अजमेर जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ ग्रहण

0
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ अजमेर जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ ग्रहण

अजमेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान अजमेर जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रविवार को राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्वाालय ब्यावर में सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए आयोजित किया गया। इससे पूर्व सभी पदाधिकारीयों को अजमेर संभाग अध्यक्ष मनोज वर्मा ने संगठन के पद व संवर्ग हित में कार्य करने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद अजमेर संभाग अध्यक्ष मनोज वर्मा अध्यक्ष्ता में हुई मीटिंग में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा समाधान के सुझाव आए। संभाग अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में संगठन की मज़बूती और सहयोग के भावना पर ज़ोर दिया तथा कहा कि परस्पर सदभाव बनाते हुए हम एक पारिवारिक संघ के स्वरूप को प्राप्त कर लेंगे। संगठित रहना कई समस्याओं को स्वतः हल निकालने में सहायक सिद्ध होगा।

सभा में जिले के सभी स्कूलों एवं शिाक्षा कार्यालयों के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने विचार प्रकट किए। अजमेर संभागाध्यक्ष वर्मा, जिलाध्यक्ष वर्द्धमान जैन और ब्यावर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार कोठारी ने कर्मचारीयों की विभिन्न मांगो व समस्याओं पर विचार मंथन किया। समाधान के ठोस प्रयास किए जाने का विश्वास सदस्यों दिलाया गया।

यह संकल्प ध्वनि मत से पारितत हुआ कि जब तक कर्मचारियों के हितों एवं वाजिब मांगों को सरकार नहीं मांग लेती तब​ तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। शोषित, पीडित, वंचित हर कर्मचारी के अधिकारों एवं हितों कि रक्षा की जाएगी।

इस मौके पर घीसुलाल सोनी, सत्यनारायण शर्मा, अभिजीत शर्मा, अशोक पालडिया, पंकज बंसल, रघुवीर सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह राठौड़, सोमेश भाटी, दिनेश गहलोत, मुकेश शर्मा, ज्योति एस कुमार, कान्ता त्रिपाठी, कंचन आदि ने विचार व्यक्त किए।

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यानुभवों के अधिवेशन, सामाजिक सरोकार, व्यसन मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण आदि कार्य संगठन स्तर पर कराने पर योजना बनाए जाने का निर्णय किया गया। सभी सदस्यों ने पटेल स्कूल मैदान में पौधारोपण किया। सभा संचालन अजमेर जिला महामंत्री साहिब सिंह ने किया।