Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
shimla, kufri, manali, dalhousie may get Snowfall this week, tourists extend stay in Himachal pradesh-हिमाचल में हिमपात का समां बंधने से पर्यटकों के चेहरे खिले - Sabguru News
होम India City News हिमाचल में हिमपात का समां बंधने से पर्यटकों के चेहरे खिले

हिमाचल में हिमपात का समां बंधने से पर्यटकों के चेहरे खिले

0
हिमाचल में हिमपात का समां बंधने से पर्यटकों के चेहरे खिले

शिमला। नववर्ष मनाने हिमाचल प्रदेश की वादियों में पहुंचे पर्यटकों को इस बार मौसम निराश नहीं करेगा तथा अगले चौबीस घंटों में हिमपात तथा बारिश की संभावना है।

मौसम कार्यालय के अनुसार नववर्ष के पहले दिन बारिश तथा हिमपात की संभावना है। राज्य में बादल छाये हुए हैं। हिमपात के बाद प्रचंड शीतलहर चलने के आसार हैं। बारिश तथा हिमपात के बाद खुश्क मौसम से राहत मिलेगी।

पश्चिमी विक्षेाभ के सक्रिय होने से अगले अड़तालीस घंटों में बारिश तथा हिमपात की संभावना है। इस सप्ताह मौसम खराब रहने के आसार हैं। कहीं कहीं भारी हितपात की चेतावनी जारी कर दी गई है।

जनजातीय इलाकों में हिमपात का समां बंधने से प्रचंड शीतलहर का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ा है। केलांग का पारा शून्य से नीचे छह डिग्री, कल्पा शून्य से नीचे तीन डिग्री, मनाली, सुंदरनगर, उना, भुंतर और मंडी का पारा शून्य डिग्री रहा।

सोलन एक डिग्री, हमीरपुर दो डिग्री, बिलासपुर दो डिग्री, चंबा दो डिग्री, कुफरी चार डिग्री, हमीरपुर दो डिग्री, चंबा दो डिग्री, नाहन छह डिग्री, कांगडा चार डिग्री, धर्मशाला चार डिग्री, शिमला पांच डिग्री, नाहन छह डिग्री और डलहौजी छह डिग्री रहा। अभी तक कहीं से हिमपात तथा बारिश होने की सूचना नहीं है।