

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री (पीएम) शिंजो आबे देश के सबसे लम्बे समय तक देश का प्रधानमंत्री बन इतिहास रच दिया है। उनका बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में 2887वां दिन रहा।
जापान टाइम्स के अनुसार आबे ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री तारो कत्सुरा को पीछे छोड़ दिया है। तारो 2886 दिन तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। आबे वर्ष 2006 में 52 साल की उम्र में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे लेकिन उसके एक वर्ष बाद ही बदनामी और स्वास्थ कारणों की वजह से उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था।
आबे वर्ष 2012 में अर्थव्यवस्था में सुधार, स्थिरता और सेना को मजबूत करने तथा सविधान में संशोधन जैसे वायदे कर दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे। आबे के कार्यकाल को लेकर लोगों के मिले जुला मत है। वह हाल ही में अपने समर्थको को बड़ी पार्टी देने के लिए चर्चा में थे जिसके बाद उन्होंने अगले साल होने वाले वार्षिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया था।