Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Shivraj Singh: Agriculture major area for the advancement of the country
होम Delhi शिवराज सिंह: देश की उन्नति के लिए कृषि प्रमुख क्षेत्र

शिवराज सिंह: देश की उन्नति के लिए कृषि प्रमुख क्षेत्र

0
शिवराज सिंह: देश की उन्नति के लिए कृषि प्रमुख क्षेत्र
Shivraj Singh Agriculture major area for the advancement of the country
Shivraj Singh Agriculture major area for the advancement of the country
Shivraj Singh Agriculture major area for the advancement of the country

SABGURU NEWS | नयी दिल्ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनका राज्य कृषि को विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे कदम बढ़ा रहा है।

श्री चौहान ने आज पूसा कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की उन्नति और विकास के लिए कृषि प्रमुख क्षेत्र है और इसे ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश कृषि को आगे ले जाने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने कहा, “ भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि विकास और उन्नति का मुख्य केन्द्र है, मध्य प्रदेश कृषि क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

राज्य में किसानों की उन्नति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए श्री चौहान ने कहा, “ मैं और मंत्रिमंडल के सदस्य किसानों के लिए कृषि को लाभप्रद बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मेरा लक्ष्य राज्य के किसानों के जीवन में आनंद, खुशहाली और समृद्धि लाना है। ”

उन्होंने मध्यप्रदेश के कृषि क्षेत्र की अभूतपूर्व विकास का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के कठिन परिश्रम और कृषि मंत्रालय के सहयोग से ही इसे हासिल किया जा सका है। राज्य में कृषि के लक्ष्य को हासिल करने वाले सभी लोगों के सहयोग का धन्यवाद करते हुए श्री चौहान ने कहा कि कृषि श्रमिक का पुरस्कार मिलना बहुत ही गर्व और खुशी की बात है। मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय उन्नति के लिए लगातार पांचवीं बार “ कृषि श्रमिक ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।