Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Shivraj Singh Chauhan again attacks CM Kamal Nath-शिवराज सिंह चौहान ने फिर बोला कमलनाथ पर हमला - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal शिवराज सिंह चौहान ने फिर बोला कमलनाथ पर हमला

शिवराज सिंह चौहान ने फिर बोला कमलनाथ पर हमला

0
शिवराज सिंह चौहान ने फिर बोला कमलनाथ पर हमला

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका भाई आयकर दाता है, ऐसे में उसका कर्ज कैसे माफ हो गया।

कमलनाथ ने आज सुबह ट्वीट करते हुए कहा था कि सरकार ने 21 लाख किसानों के खाते में राशि पहुंचाई है, जिसे ख़ुद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी स्वीकारा है कि उनके भाई का कर्ज़ माफ़ हुआ है।

चौहान ने इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमलनाथ पर असत्यबयानी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में कहा था कि आयकर दाता किसानों का कर्ज सरकार माफ नहीं करेगी। उनका भाई करदाता है, फिर उसका कर्ज़ा कैसे माफ हुआ।

उन्होंने कहा कि सरकार ने एक भी बैंक के ‘नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट’ नहीं दिखाए। कर्ज़ तब माफ माना जाएगा, जब बैंक किसानों को नो ड्यूज़ दे दें। सरकार बैंक ट्रांसफर का यूटीआर (यूनीक ट्रांजेक्शन रेफरेंस) नंबर दिखाए, जिसके बिना राशि का हस्तांतरण असंभव है।

मध्यप्रदेश में कर्जमाफी को लेकर सियासत इन दिनों जोरों पर है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पद संभालते ही सबसे पहले किसानों की कर्जमाफी के निर्देश जारी किए थे। कांग्रेस सरकार की ओर से प्रदेश के 21 लाख किसानों की कर्जमाफी का दावा किया जा रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आरोप है कि प्रदेश में किसी किसान की कर्जमाफी नहीं हुई।

इसी क्रम में कुछ दिन पहले कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चौहान के घर पहुंचा और उन्हें कर्जमाफी का लाभ मिलने वाले सभी किसानों की जानकारी सौंपी। कांग्रेस ने इसी दौरान बताया कि चौहान के गृहग्राम जैत के कई किसानों और स्वयं चौहान के भाइयों का भी कर्जमाफ हुआ है।