Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आज रात नौ बजे - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आज रात नौ बजे

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आज रात नौ बजे

0
मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आज रात नौ बजे

भोपाल। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आज रात नौ बजे राजभवन में होगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राजभवन में भी ऐहतियाती उपाय किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में बहुत ही सीमित लोग मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह मौजूदा हालातों के मद्देनजर काफी सामान्य, लेकिन गरिमामय रहेगा।

शिवराज सिंह चौहान ही हो सकते हैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार आज शाम को यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में नया नेता चुना जाना है। बैठक कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश में उठाए गए कदमों के बीच बड़े ही ऐहतियात के साथ होगी और बताया गया है कि केंद्रीय पर्यवेक्षक इस बैठक में वीडियाे कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। बैठक में विधायक दल के नेता के नाम पर मुहर लगने की संभावना है और वही राज्य का नया मुख्यमंत्री होगा।

सूत्रों ने कहा कि राज्य के मौजूदा हालातों के बीच चौहान को ही विधायक दल का नेता चुना जाना तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में चौहान के अलावा पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के नाम भी आए थे।

चौहान राज्य में लगभग तेरह वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे हैं और उन्होंने दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच कमलनाथ ने लगभग पंद्रह माह के कार्यकाल के बाद 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है।