Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में भगवान आदिनाथ जयंती पर निकली शोभायात्रा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में भगवान आदिनाथ जयंती पर निकली शोभायात्रा

अजमेर में भगवान आदिनाथ जयंती पर निकली शोभायात्रा

0
अजमेर में भगवान आदिनाथ जयंती पर निकली शोभायात्रा


अजमेर। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ जयंती के अवसर पर मंगलवार को पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर केसरगंज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह ब्राह्मी महिला मंडल की सदस्य ने बधाई गीत गाए तथा भगवान आदिनाथ को पलने में झुलाया। इसके बाद श्रीजी अभिषेक, आदिनाथ जितेन्द्र महाअर्चना हुई तथा दुनिया में व्याप्त कोरोना वायरस महामारी से ग्रसित प्राणियों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

आचार्य विद्यासागर पाठशाला के बच्चों की ओर से मंदिर में भक्ति नृत्य के माध्यम से मंगलाचरण किया गया। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ और जिनेन्द्र शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हेमन्त जैन पांड्या व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर पहुंची।

शेभायात्रा में ढोल, घोडे, बग्गी, श्रीजी का रथ आदि शामिल थे। महिलाएं केसरिया व पुरुष श्वेत वस्त्र पहनकर तथा धर्म ध्वजा लेकर साथ चल रहे थे। यात्रा समापन पर मंदिर में भगवान के अभिषेक संपन्न हुए। इस अवसर पर ब्रह्मचारिणी संगीता व खुशबू ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि जैन धर्म प्राचीन धर्म है जिीसमें 24 तीर्थंकर हुए। भगवान आदिनाथ ने समाज को 10 कलाओं का ज्ञान कराया। समाज को सत्य व अहिंसा का संदेश दिया। आज हमें जीव दया का पालन व गायों की सेवा के लिए गौशाला आदि का संचालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज सरकार बेटभ् बचाओं बेटी पढाओं का नारा लगा रही है, लेकिन भगवान आदिनाथ ने तो हजारों साल पहले इसका संदेश जन जन को दिया। शाम को 1008 दीपकों से संगीतमय महाआरती की गई। इस अवसर पर अशोक जैन, विनीत जैन उन्नैरिया, रमेश चंद साहबजाज, मनोज कोलानायक, पवन जैन, सुनील ढिलवारी, हेमेन्द्र जैन, बढारी, नीरज सुथनिया, प्रदीप महतिया आदि उपस्थित रहे।

इसी तरह नाका मदार स्थित लाल जिनालय में आदिनाथ जन्म महोत्सव मनाया गया। सुबह आदि सृष्टि महिला मंडल की ओर से बधाई गीत गाते हुए भगवान को चांदी के पालने में झुलाया गया। इस अवसर पर मुख्य संयोजक हेमन्त जैन पांड्या, राहुल जैन, रानू निराला, रमेशचंद जैन, ज्ञानचंद, अमित चडौसिया, नीरज सुथनिया, आदि उपस्थित रहे।

सबगुरु अजमेर न्यूज, पंचशील नगर 9887907277
सबगुरु जयपुर न्यूज, विवेक विहार 07737385114
खबरें इस मेल आईडी पर भेजे sabgurunews@gamil.com