Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमरीका के ओहियो में गोलीबारी, 9 की मौत, 16 जख्मी - Sabguru News
होम World Europe/America अमरीका के ओहियो में गोलीबारी, 9 की मौत, 16 जख्मी

अमरीका के ओहियो में गोलीबारी, 9 की मौत, 16 जख्मी

0
अमरीका के ओहियो में गोलीबारी, 9 की मौत, 16 जख्मी

वाशिंगटन। अमरीका के ओहियो स्टेट में रविवार तड़के हुई भीषण गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 16 लोग घायल हो गए।

डेटन पुलिस विभाग ने ट्वीट कर कहा कि डेटन शहर में तड़के एक बजे गोलीबारी हुई। हमलावर को मार दिया गया है। गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि कम से कम 27 घायल हो गए हैं जिन्हें अस्तपताल ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी शुरू होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और हमलावर को तत्काल रोक दिया। जांच में सहायता करने के लिए घटनास्थल पर फ़ेडरल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) भी की टीम भी मौजूद है।

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में अमरीका में यह गोलीबारी का दूसरा मामला है। यह हमला टेक्सास में सीमावर्ती शहर एल पासो में हुई भयंकर गोलीबारी के कुछ ही घंटों बाद हुआ है। एल पासो में हुई गोलीबारी में 20 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए हैं। इस हमले के लिए 21 वर्ष के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।