Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Shraddha Kapoor recovered from dengue - श्रद्धा कपूर डेंगू से रिकवर कर रही है,सिल्वर स्क्रीन पर जल्द लौटेंगी - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood श्रद्धा कपूर डेंगू से रिकवर कर रही है,सिल्वर स्क्रीन पर जल्द लौटेंगी

श्रद्धा कपूर डेंगू से रिकवर कर रही है,सिल्वर स्क्रीन पर जल्द लौटेंगी

0
श्रद्धा कपूर डेंगू से रिकवर कर रही है,सिल्वर स्क्रीन पर जल्द लौटेंगी
Shraddha Kapoor recovered from dengue
Shraddha Kapoor recovered from dengue
Shraddha Kapoor recovered from dengue

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर डेंगू से रिकवर कर रही है। श्रद्धा जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के किरदार को साकार करती नजर आने वाली हैं।

श्रद्धा ने इस फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन शूटिंग के बीच में ही श्रद्धा डेंगू के चपेट में आ गई थीं। श्रद्धा को शूटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी। श्रद्धा ने अपने फैन्स को चिंता न करने की सलाह दी।

श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ‘दोस्तो! कृपया चिंता न करें। मैं अच्छे से ठीक हो रही हूं। आप सबको ढेर सारा प्यार।’

श्रद्धा कपूर की हाल ही में बत्ती गुल मीटर चालू प्रदर्शित हुयी है। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नही हुयी। इससे पूर्व श्रद्धा की फिल्म स्त्री प्रदर्शित हुई जो सुपरहिट साबित हुई थी। श्रद्धा कपूर इन दिनों कई फिल्मकारों की पहली पसंद बनी हुई हैं। श्रद्धा लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।