Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन : 10 जोडों का गृहस्थ आश्रम में प्रवेश - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन : 10 जोडों का गृहस्थ आश्रम में प्रवेश

सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन : 10 जोडों का गृहस्थ आश्रम में प्रवेश

0
सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन : 10 जोडों का गृहस्थ आश्रम में प्रवेश

अजमेर। सेवा भारती अजमेर के सौजन्य से श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समिति द्वारा शुक्रवार को पटेल मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 10 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया।

सुबह करीब 9 बजे अग्रवाल स्कूल के समीप से दूल्हों की बारात रवाना हुई। बारात सूचना केंद्र चौराहा, बजरंग पेट्रोल पंप होती हुई पटेल मैदान पहुंची। रास्ते में जगह-जगह बारात का भव्य स्वागत हुआ। पटेल मैदान के मुख्य द्वार पर तोरण रस्म अदा की गई। बारात का हिंदू संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

विशाल पांडाल में नरसिंह मंदिर होली धड़ा के महंत श्री श्याम शरण देवाचार्य जी, प्रेम प्रकाश आश्रम के संत स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री, चित्रकूट धाम पुष्कर के संत पाठक जी महाराज समेत संत समाज के सानिध्य में विवाह की रस्में पूरी कराई गई।

संतों ने सर्वजातीय ​सामूहिक विवाह को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि स्वहित के लिए तो हम जीवन भर प्रयत्नशील रहते हैं लेकिन सेवा भारती जैसे संगठन ने परमार्थ का जो बीडा उठाया है वह एक मिसाल है।

ऐसे सदकार्य संतों की उपस्थित और आशीर्वाद से संपूर्ण कार्य विना विध्न संपन्न होते हैं। उन्हों नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गृहस्थ आश्रम भी उत्सव के समान होता है। हर वधु प्रार्थना करे कि जैसे सीता राम, राधा कृष्ण की जोड़ी थी ठीक उसी तरह उनकी जोड़ी कायम रहे। जीवन सुखमय हो, प्रेम की गंगा बहे। जिस घर में बुजूर्गों और माता पिता का सम्मान होता है वह घर स्वर्ग समान है।

इस अवसर पर सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी, सेवा भारती के क्षेत्रीय मंत्री रामकुमार बंसल, सेवा भारती के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लहरी, क्षेत्रीय समरसता प्रमुख तुलसी नारायण, प्रांत सह मंत्री मोहन खंडेलवाल, क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पुरुषोत्तम परांजपे, अजमेर महानगर संघचालक सुनील दत्त जैन बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे।