Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
धोलादांता गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer धोलादांता गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू

धोलादांता गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू

0
धोलादांता गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू


नसीराबाद।
डीजे की धुन पर कलश यात्रा के आगे नाचते गाते भक्तजन, मारवाडी गीतों की स्वरलहरियां बिखेरती माताएं और बहनें। देखते ही देखते कलश यात्रा में कारवां जुटता गया। मौका था धोलादांता गांव में शनिवार से आरंभ हुई रामकथा के शुभारंभ का।

श्रीमहाकाल नवयुवक मंडल धोलादांता बूबबानिया एवं ग्रामवासियों के सहयोग से स्कूल के पास श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत हुई। शाम को गांव के प्रचीन शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव की गलियों से होती हुई कथा स्थल के लिए सजाए गए विशाल पांडाल तक पहुंची। इस दौरान मार्ग में डीजे पर मारवाडी भजनों गूंज पर भक्तजन खूब थिरके।

सरपंच मानसिंह रावत समेत मंडल के सदस्यों व गणमान्यजनों ने कथावाचक चैनपुरा के व्यास पीठ सांवर पुरी महाराज की अगवानी की। इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना के साथ व्यास की स्थापना की गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके बाद कथा का आगाज हुआ। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि भक्तजन प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक 20 नवंबर तक कथा का श्रवण कर सकेंगे। हर दिन भगवान के विभिन्न रूपों की झांकी सजाई जाएगी। सरपंच रावत ने समस्त धर्म प्रेमियों से रामकथा महायज्ञ में आने की अपील की है।