Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : श्रीमद् भागवत कथा का आगाज, कलशयात्रा का जोरदार स्वागत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : श्रीमद् भागवत कथा का आगाज, कलशयात्रा का जोरदार स्वागत

अजमेर : श्रीमद् भागवत कथा का आगाज, कलशयात्रा का जोरदार स्वागत

0
अजमेर : श्रीमद् भागवत कथा का आगाज, कलशयात्रा का जोरदार स्वागत

अजमेर। दृष्टि बाधित छात्राओं के कल्याणार्थ राष्ट्रीय संत डा कृष्णानंद के सान्निध्य में श्रीमद् भागवत कथा एवं हस्तलिखित श्रीराम नामों की परिक्रमा का गुरुवार को शास्त्री नगर के भक्त प्रहलाद पार्क में शुभारंभ हुआ। कथा 6 नवंबर तक चलेगी।

पहले दिन कथाकार डॉ नीना शर्मा (दीदी) ने श्री मद् भागवत कथा शब्द का अर्थ और इससे जुड़े प्रसंग सुनाए। बीच बीच में भजनों की संगीतमयी सुर सरिता ने माहौल को भक्ति से भर दिया।

कथा आरंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई, जो शॉपिंग सेंटर स्थित शिव मंदिर से शास्त्री नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। रास्ते में जगह जगह कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।


राम नाम परिक्रमा आकर्षण का केन्द्र

भक्त प्रहलाद पार्क में कथा पांडाल में हस्त लिखित श्री राम नाम महामंत्रों की परिक्रमा करने का लाभ भी धर्मप्रेमियों को मिलेगा। श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक अजमेर की ओर से देशभर से संकलित हस्तलिखित 60 अरब राम नाम महामंत्रों में से करीब 5 हजार महामंत्रों को कथा स्थल पर रखा गया है। व्यवस्थापक न्यासी बालकृष्ण पुरोहित ने बताया कि इन महामंत्रों की परिक्रमा सुबह 8 बजे से रात्रि आठ बजे तक की जा सकती है।

कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे

विश्व मित्र जनसेवा समिति (लाडली घर), श्रीसिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति, यूथ क्लब शास्त्री नगर के तत्वावधान में हो रही भागवत कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। कथा आयोजन में संजय मंगल, अजय गोयल, आशीष भटनागर, दिनेश सोनी, संजीव चतुर्वेदी समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं।