Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रिंस सिंह राजपूत के साथ दिखेगी शुभी शर्मा की जोड़ी - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood प्रिंस सिंह राजपूत के साथ दिखेगी शुभी शर्मा की जोड़ी

प्रिंस सिंह राजपूत के साथ दिखेगी शुभी शर्मा की जोड़ी

0
प्रिंस सिंह राजपूत के साथ दिखेगी शुभी शर्मा की जोड़ी
Shubhi Sharma pair will be seen with Prince Singh Rajput
Shubhi Sharma pair will be seen with Prince Singh Rajput
Shubhi Sharma pair will be seen with Prince Singh Rajput

मुंबई। भोजपुरी फिल्म अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत और अभिनेत्री शुभी शर्मा की जोड़ी फिल्म पल पल दिल के पास में नजर आयेगी।

प्रिंस सिंह राजपूत और शुभी शर्मा की जोड़ी पहली बार एक साथ रुस्तम अली चिस्ती निर्देशित फ़िल्म पल पल दिल के पास में नज़र आने वाली है। निर्देशक ने बताया कि दोनों की जोड़ी फ़िल्म इंडस्ट्रीज की सबसे फ्रेश जोड़ी मानी जायेगी।

उनका मानना यह है कि ही दर्शक हमेशा नया जोड़ी, नई कहानी और अच्छे संवाद वाली फिल्मो को देखना चाहते है।इस फ़िल्म को मेरे कहानी पर प्रिंस सिंह राजपूत एक दम फिट फिट बैठ रहे है। इसी लिए फ़िल्म में उनका चयन किया गया।

प्रिंस सिंह राजपूत ने कहा, यह फ़िल्म मैंने कहानी सुनकर साईन की क्योंकि इसका सब्जेक्ट बहुत ही बढ़िया है, जो दर्शको को खूब पसंद आयेगी। फ़िल्म में मेरे अपोजिट शुभ शर्मा और पूजा मौर्या की जोड़ी बनाई गई।उनके साथ स्क्रीन शेयर करके मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है।

निर्माता यश सिंह ने कहा, रुस्तम अली ने अच्छा निर्देशन किया है। कैमरा वर्क और विजुअल पर किया गया काम अच्छा है। फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत और शुभी शर्मा अपने एक्ट पर खूब मेहनत कर रहे है।