Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
18 साल की पलक कोहली ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए किया क्वालीफाई - Sabguru News
होम India City News 18 साल की पलक कोहली ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए किया क्वालीफाई

18 साल की पलक कोहली ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए किया क्वालीफाई

0
18 साल की पलक कोहली ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए किया क्वालीफाई

नई दिल्ली। भारत की 18 वर्षीय पलक कोहली ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है और इसके साथ ही वह पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली सबसे युवा पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।

पलक ने एस एल3- एसयू 5 महिला युगल स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है। पलक ने अनुभवी पारुल परमार के साथ यह योग्यता हासिल की है। स्पैनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2021 की समाप्ति के बाद यह घोषणा की गई। हालांकि कोविड यात्रा दिशा निर्देशों के चलते भारतीय दल इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाया।

जालंधर में जन्मी पलक ने 18 साल की उम्र में अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के बलबूते पैरालम्पिक में जगह बनाई है। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर मौजूद पलक और पारुल इन खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली पैरा शटलर्स बन गई हैं। पैरा बैडमिंटन इस वर्ष पैरालम्पिक में अपना पदार्पण करेगा।

पलक ने पैरालम्पिक में जगह बनाने की खबर मिलते ही कहा किे मुझे आज आधिकारिक जानकारी मिली और मैं इस खबर को सुनकर बहुत रोमांचित हूं। पलक और पारुल मौजूदा समय में लखनऊ स्थित गौरव खन्ना एक्सकेलिया बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग करती हैं जो भारत की पहली प्रोफेशनल पैरा बैडमिंटन अकादमी है।