Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
shyam baba ki shobha yatra in ajmer-अजमेर : नगर भ्रमण पर निकले श्याम बाबा, भक्तों ने लगाए जयकारे - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : नगर भ्रमण पर निकले श्याम बाबा, भक्तों ने लगाए जयकारे

अजमेर : नगर भ्रमण पर निकले श्याम बाबा, भक्तों ने लगाए जयकारे

0
अजमेर : नगर भ्रमण पर निकले श्याम बाबा, भक्तों ने लगाए जयकारे

अजमेर। श्री श्याम प्रेम मंडल के 26वें वार्षिकोत्सव के मौके पर बुधवार काे विशाल शाेभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण पर निकले श्याम बाबा की शोभायात्रा का मार्ग में जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम संयोजक गोपाल गोयल बताया कि शोभायात्रा ढाेल ढमाके, बैंड बाजाें की स्वर लहरियों के साथ मदार गेट चौराहे से रवाना हुई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के आगे भक्तगण 151 मोर पंख निशान लेकर नाचते गाते हुए चल रहे थे।

सजेधजे रथ पर बाबा श्याम का विराजमान थे। शोभायात्रा में हनुमान, शिव, माेर पंख में सजेधजे राधाकृष्ण सहित अन्य झांकियां मन को लुभा रही थीं। शोभायात्रा में संत कृष्णानंद महाराज और बांसवाड़ा के डिस्ट्रिक जज अजय शर्मा भी मौजूद रहे।

पुष्पवर्षा कर स्वागत, शीतल जल का वितरण

प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महासचिव शैलेश गुप्ता के नेतृत्व में कनक सागर होटल पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शीतल जल एवं आइसक्रीम वितरित किया गया। इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल, कपिल सारस्वत, सोना धनवानी, सुभाष गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजेश माहेश्वरी, महेंद्र गुप्ता, नीरज गुप्ता, संगीता बंजारा, लता गुप्ता, आलोक पारीक, पूजा गुप्ता, मुकेश सबलानिया, मुकेश चौहान, रंजीत सिंह, संगीता गुप्ता, श्रवण कुमार, पूर्व पार्षद अशोक राठी, कपिल माहेश्वरी, नितिन जैन, गौरव यादव, ममता गुप्ता आदि उपस्थित थे।