Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
12 साल के नाबालिग ने किया 6 साल की बालिका से रेप
होम Breaking 12 साल के नाबालिग ने किया 6 साल की बालिका से रेप

12 साल के नाबालिग ने किया 6 साल की बालिका से रेप

0
12 साल के नाबालिग ने किया 6 साल की बालिका से रेप
6 year old girl raped by 12 year old boy in gonda
6 year old girl raped by 12 year old boy in gonda
6 year old girl raped by 12 year old boy in gonda

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा के खरगूपूर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़के ने छह वर्षीय मासूम बालिका के साथ गुरुवार को दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस के अनुसार एक छह वर्षीय मासूम बालिका आम के बागीचे में आंधी आने से गिरे आम बीनने गई थी कि वहां मौजूद गांव का सुनील (12) उसे बहला फुसला कर उसे बाग के पास खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।

पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्जकर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

ठुकराए आशिक ने गर्लफ्रेंड का कटर से गला रेता, सहेली भी घायल